उसके अनुसार दिल्ली में 29 इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही और आठ इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘बेहद गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई। उसने कहा कि पीएम2.5 स्तर 257 और पीएम 10 स्तर 423 दर्ज किया गया।
केन्द्र संचालित वायु गुणवत्ता प्रणाली और मौसम अनुमान (सफर) ने कहा कि हल्की बारिश के कारण वायु गुणवत्ता में गिरावट दर्ज की गई है। सफर ने कहा, ‘‘तापमान में गिरावट आई है और हवा में अच्छी-खासी नमी है।
नमी भरी वायु दिल्ली के कम तापमान वाले सतह से गुजर रही है और शांत हवाएं प्रदूषकों को छितराव करने से रोक रही है।’’ भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले दो दिन तक वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ बनी रहेगी। तेज हवाएं चलने के बाद ही स्थिति में सुधार की संभावना है।