केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सुबह सात बजे को आंकड़ों के अनुसार, राजधानी दिल्ली के अलीपुर में एक्यूआई 306, आनंद विहार में एक्यूआई 442, अशोक विहार में 392, आया नगर में 397, बवाना में 384, बुराड़ी में 313, चांदनी चौक इलाके में 390 एक्यूआई दर्ज किया गया है।
वहीं, डीटीयू में 378, द्वारका सेक्टर 8 इलाके में 429, आईजीआई एयरपोर्ट टी3 इलाके में 371, आईटीओ में 409, जहांगीरपुरी में 401, लोधी रोड 354, मुंडका 409, नजफगढ़ में 346, पंजाबी बाग में 418, रोहिणी 401, विवेक विहार 442, सोनिया विहार 360, आरकेपुरम 447, वजीरपुर में 406 दर्ज किया गया है।
गाजियाबाद में इतना एक्यूआई
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, गाजियाबाद के लोनी में एक्यूआई 282 दर्ज किया गया है। संजय नगर में 337 और इंदिरापुरम में एक्यूआई 332 दर्ज किया।
गुरुग्राम में इतना दर्ज किया गया एक्यूआई
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, गुरुग्राम के एनआईएसई ग्वाल पहाड़ी में 393, सेक्टर 51 इलाके में 326 एक्यूआई दर्ज किया गया है। विकास सदन में 244 एक्यूआई दर्ज किया गया है।