राजधानी में हवा की दिशा बदलने से हवा खराब श्रेणी में बरकरार है। बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 204 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है। इसमें बुधवार की तुलना में 16 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि रविवार तक हवा मध्यम श्रेणी में पहुंच सकती है। वहीं, बृहस्पतिवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 16 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। शुक्रवार को हवा दक्षिण-पश्चिम दिशा से 12 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती है। शनिवार को हवा पश्चिम दिशा से 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने का अनुमान है। इसके अलावा, रविवार को हवा पश्चिम दिशा से 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती है।
सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 169 दर्ज किया गया, जोकि हवा की मध्यम श्रेणी है। वहीं, गाजियाबाद में एक्यूआई सबसे कम दर्ज हुआ। यहां एक्यूआई 163 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। वहीं, गुरुग्राम में 168 और ग्रेटर नोएडा में 164 एक्यूआई दर्ज किया गया।