फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Pollution: फिर से बेहद खराब श्रेणी में राजधानी की फिजा, जानें आज कितना दर्ज किया एक्यूआई

Wed, 07 Jan 2026 07:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली की एयर क्वालिटी फिर से खराब होती जा रही है। बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Delhi Pollution - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में हवा की गति सुस्त होने और पारा गिरने के चलते फिजा एक बार फिर से बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बुधवार सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 304 दर्ज किया गया है, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में आता है।

विज्ञापन


राजधानी के विभिन्न इलाकों में एक्यूआई की स्थिति पर नजर डालें तो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के अलीपुर में 284, आनंद विहार में 351, अशोक विहार में 319, आया नगर में 244, बवाना में 191, बुराड़ी में 273, और चांदनी चौक इलाके में 347 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

वहीं, डीटीयू इलाके में 303, द्वारका सेक्टर-8 में 334, आईजीआई एयरपोर्ट टी3 में 242, आईटीओ में 296, जहांगीरपुरी में 346, लोधी रोड में 255, मुंडका में 334, नजफगढ़ में 281, नरेला में 298, पंजाबी बाग में 327, आरकेपुरम में 341, रोहिणी में 323, सोनिया विहार में 320, विवेक विहार में 335, और वजीरपुर में 327 एक्यूआई दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार तक हवा बेहद खराब श्रेणी में ही बरकरार रहेगी। इसके चलते सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। साथ ही, लोगों को आंखों में जलन, खांसी और सिर दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें