फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में फिर खराब हुई हवा: राजधानी में 232 रहा एक्यूआई, NCR में गाजियाबाद की वायु सबसे अधिक रही प्रदूषित

Wed, 18 Mar 2026 09:08 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बुधवार को दिल्ली में हवा खराब हो गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 232 दर्ज हुआ। एनसीआर में गाजियाबाद सबसे प्रदूषित (258 एक्यूआई) रहा। बृहस्पतिवार को हवा मध्यम श्रेणी में पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
दिल्ली की हवा बिगड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में स्थानीय कारक के चलते हवा एक फिर खराब हो गई है। ऐसे में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 232 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है। इसमें मंगलवार की तुलना में 43 सूचकांक की वृद्धि दर्ज की गई। दूसरी ओर, एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 258 दर्ज किया गया, यह हवा की खराब श्रेणी है। वहीं, गुरुग्राम में 251, ग्रेटर नोएडा में 247 और नोएडा में 243 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 213 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बुधवार को हवा उत्तर-पूर्व दिशा से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 2700 मीटर रही। इसके अलावा, वेंटिलेशन इंडेक्स 9000 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। दूसरी ओर, शाम छह बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 199.8 और पीएम2.5 की मात्रा 94.7 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। ऐसे में सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को हवा के मध्यम श्रेणी में पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें