फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : ग्रेप में ढील के बाद खराब होने वाली है राजधानी की हवा, सीपीसीबी का अनुमान- आज बदल सकती है स्थिति

Sat, 07 Dec 2024 05:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

इससे पहले एक सप्ताह तक लगातार वायु गुणवत्ता में सुधार आ रहा था। हालांकि, तीसरे दिन हवा भी मध्यम श्रेणी में रही। 
विज्ञापन
वायु प्रदूषण - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) तीन और चार की पाबंदी हटने के बाद शुक्रवार को एक बार फिर हवा खराब श्रेणी की दहलीज में पहुंच गई है। इससे पहले एक सप्ताह तक लगातार वायु गुणवत्ता में सुधार आ रहा था। हालांकि, तीसरे दिन हवा भी मध्यम श्रेणी में रही। 

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि शनिवार को हवा की स्थिति में बदलाव आ सकता है। इस दौरान हवा विभिन्न दिशाओं से चल सकती है। ऐसे में हवा की गति 6 किलोमीटर प्रतिघंटे रहेगी। इससे वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की जा सकती है। शुक्रवार को आसमान साफ रहा, लेकिन प्रदूषण के स्तर में वृद्धि देखने को मिली। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 197 दर्ज किया गया। यह मध्यम श्रेणी में है। इस दौरान हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चली। ऐसे में बुधवार की तुलना में एक्यूआई 32 सूचकांक की वृद्धि आई है। 

दिलशाद गार्डन, जहांगीरपुरी, मुंडका, नेहरू नगर सहित 13 इलाकों में एक्यूआई खराब दर्ज किया गया। जबकि डीटीयू, अशोक विहार, आया नगर, आईटीओ सहित 22 इलाकों में हवा मध्यम श्रेणी में रही। उधर, एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 125 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। साथ ही, गाजियाबाद में 136, गुरुग्राम में 168, ग्रेटर नोएडा व फरीदाबाद में 180 एक्यूआई रहा। भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के अनुसार मिक्सिंग डेप्थ 1400 मीटर रही। 
विज्ञापन


ठंडी हवाओं से सर्दी का अहसास, तापमान में गिरावट
राजधानी में पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं ने सर्दी का अहसास करा दिया है। इससे न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही, अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा। 

शनिवार को भी न्यूनतम तापमान में गिरावट आने का पूर्वानुमान है। उधर, रविवार को पश्चिम हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे हल्की बारिश होने का अनुमान है। ऐसे में ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कुछ स्थानों पर सुबह स्मॉग, हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा व धुंध रहने की संभावना है। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें