फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की हवा खराब, पराली के धुएं का हिस्सा 8 से बढ़कर 15 फीसदी, कल से हालात और बिगड़ने का अंदेशा

Thu, 22 Oct 2020 04:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 

सार

  • आज थोड़ी सुधरेगी गुणवत्ता, कल फिर होगी प्रदूषित
विज्ञापन
बदतर होते हालात... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में प्रदूषण का स्तर और खराब हो गया है। बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 35 अंक बढ़ गया। हालांकि, यह अब भी खराब श्रेणी में बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली में एक्यूआई 268 रहा, जो एक दिन पहले 233 था।

विज्ञापन


हवा की गुणवत्ता पर नजर रखने वाली पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की एजेंसी ‘सफर’ के मुताबिक, राजधानी में पीएम 2.5 के स्तर में पराली जलाने का योगदान 15 फीसदी का रहा। सफर का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंचने वाली हवाओं की दिशा पुरवा होने से गुणवत्ता में सुधार आएगा, लेकिन अगले दिन 23 अक्तूबर को इसमें फिर से खराबी आने का अंदेशा बना हुआ है।

सफर का आकलन है कि बुधवार को सतह पर चलने वाली हवा की चाल धीमी रही। वहीं, पंजाब, हरियाणा व पड़ोसी इलाकों में मंगलवार को 849 मामले पराली के दर्ज किए गए। ट्रांसपोर्ट लेवल की हवाओं की दिशा पछुआ होने से पराली के धुएं का हिस्सा भी 8 फीसदी से बढ़कर 15 फीसदी के करीब पहुंच गया। दोनों का मिलाजुला असर हवा की गुणवत्ता पर देखा गया। 24 घंटे का सूचकांक मामूली बढ़ोतरी के साथ 268 पर चला गया।
विज्ञापन


कल से हालात और बिगड़ने का अंदेशा
सफर का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंचने वाली हवाएं पुरवा होंगी। तुलनात्मक रूप से इनके साफ होने से दिल्ली की हवा में भी सुधार होगा। यह खराब स्तर के सबसे निचले पायदान पर रहेगी, लेकिन शुक्रवार से एक बार फिर हवा की गुणवत्ता खराब होगी। हवा खराब स्तर के ऊपरी पायदान पर पहुंच जाएगी। शनिवार और रविवार को इसमें बड़ा फेरबदल नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें