फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली देहात 27 साल से रहा उपेक्षित : रविन्द्र इन्द्राज

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली देहात क्षेत्र से विधायक, समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज ने दिल्ली देहत की स्थिति को लेकर पिछली सरकारों पर निशाना साध। उन्होंने कहा कि पिछले 27 साल से दिल्ली देहात उपेक्षा का शिकार रहा। पिछली सरकारें घोटाले करने और गरीबों के हक छीनने में लगी रहीं। अब केंद्र और राज्य के बेहतर तालमेल से दिल्ली में अंत्योदय का संकल्प पूरा हो रहा।
विज्ञापन

मंत्री ने बवाना में ग्रामोदय अभियान के तहत हुए विकास कार्यों के लोकार्पण के अवसर पर ये बातें कही। मंत्री ने उपराज्यपाल का आभार जताते हुए कहा, उन्होंने दो साल पहले ग्रामीण दिल्ली के विकास शुरू किया और विशेष फंड दिया। इस निधि से दिल्ली देहात के चौपालों, गलियों, नालियों, सामुदायिक भवनों, गैस पाइपलाइन सहित अनेक महत्वपूर्ण काम को गति मिली। कुतुबगढ़ में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बना। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण दिल्ली के मास्टर प्लान के लिए विशेष बजट का प्रावधान किया। लिंक रोड, लाल डोरे के विकास को प्राथमिकता दी। उन्होंने पिछली सरकार के दौरान विकास कार्यों के लिए आये पैसे को लेकर सवाल किया और कहा कि वे कई मामलों में जांच के लिए एलजी को पत्र लिखने वाले हैं। हरएक विधानसभा में हुए घोटाले की जांच होनी चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें