फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: ज्योति नगर के टोल पर हंगामा, आरोपियों ने तोड़फोड़ के अलावा कर्मचारियों से मारपीट भी की

Tue, 26 Jul 2022 09:19 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी व्यावसायिक वाहनों का टोल बचाने के लिए उनको सड़क के दूसरी ओर गलत दिशा से ले जाते हैं। इसका विरोध जताने पर ही विवाद हुआ, जिसके बाद मारपीट हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में टोल-टैक्स पर कर्मचारियों से मारपीट व तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। टोल के पास ही रहने वाले एक युवक का पहले कर्मचारियों से झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन


झगड़े के बाद आरोपी अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंच गया। उसने टोल में तोड़फोड़ करने के अलावा वहां मौजूद टोल मैनेजर और प्रभारी को बुरी तरह पीटा। बाद में आरोपी फरार हो गए। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज किया।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी व्यावसायिक वाहनों का टोल बचाने के लिए उनको सड़क के दूसरी ओर गलत दिशा से ले जाते हैं। इसका विरोध जताने पर ही विवाद हुआ, जिसके बाद मारपीट हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित जितेंद्र सिंह ज्योति नगर स्थित मीट नगर टोल टैक्स पर मैनेजर हैं। 23 जुलाई की रात को वह टोल पर प्रभारी बलकार सिंह व अन्य कर्मचारियों के साथ मौजूद थे। इस बीच उनकी एरिया में रहने वाले एक युवक से बहस हो गई। आरोप है कि युवक टोल बचाने के चक्कर में गलत दिशा से वाहनों को लेकर जाता है।

शिकायत के अनुसार, कहासुनी बढ़ी तो आरोपी युवक ने टोल कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद वह कुछ देर में आने की बात कर वहां से चला गया। थोड़ी ही देर में आरोपी तीन-चार लड़कों के साथ वहां पहुंचा। सभी के हाथों में डंडे थे। इन लोगों ने टोल कर्मियों पर डंडों, लातों और घूंसों से हमला कर दिया।

मारपीट और हमले में जितेंद्र व बलकार जख्मी हो गए। हंगामे के दौरान आरोपियों ने टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे और कंप्यूटर को तोड़ डाला। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बाद में उनका बयान लेकर मामला दर्ज किया गया। टोल कर्मियों का कहना था कि कंप्यूटर टूटने की वजह से टोल करीब डेढ़ घंटे के लिए ऐसे ही चला। लोगों से टोल नहीं वसूला जा सका। आरोपी और कुछ अन्य लोग इसी तरह परेशान करते हैं। फरवरी में भी इन लोगों ने इसी तरह हंगामा किया था। पुलिस मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें