फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दिनदहाड़े वारदात: लाहौरी गेट में बंदूक की नोक पर 2.30 करोड़ की लूट, हथियारबंद चार बदमाश फरार

Thu, 29 Oct 2026 10:09 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

ओल्ड दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट हुई। चार हथियारबंद बदमाशों ने गनपॉइंट पर इस वारदात को अंजाम दिया। डीसीपी निहारिका भट्ट ने फोन पर बताया कि यह मामला कल सामने आया। फिलहाल, इस मामले पर पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
लाहौरी गेट में बड़ी लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की बड़ी लूट हुई है। यह वारदात लाहौरी गेट इलाके के एक कार्यालय में हुई। चर्च मिशन पुलिस पोस्ट के अधिकार क्षेत्र में चार हथियारबंद बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने कार्यालय में घुसकर एक कर्मचारी को बंदूक की नोक पर धमकाया और अलमारी में रखी नकदी बैगों में भर ली। लूटी गई कुल रकम 2.30 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। वे ओल्ड दिल्ली रेलवे स्टेशन के ठीक सामने पहले से खड़ी एक कार में बैठकर भागे। 

इस मामले में लाहौरी गेट पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर लूट की धाराओं के तहत दर्ज हुई है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए चार टीमें गठित की हैं। ये टीमें इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। संदिग्धों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस टीमें विभिन्न कोणों से मामले की जांच कर रही हैं। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों के चेहरे और वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में भी पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास है कि बदमाशों को कार्यालय की जानकारी कैसे मिली। पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें