फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी कर गरीबों में बांटने वाले रॉबिनहुड चोर ने किए सनसनीखेज खुलासे, कुछ नेता भी शक के दायरे में

Wed, 19 Jul 2017 01:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विधायक बनना चाहता था हाई प्रोफाइल सेंधमार

नेताओं के साथ शुरू कर दिया था उठना-बैठना
मां को तीन हजार व गर्लफ्रेंड पर खूब लुटाता था
गर्लफ्रेंड की मां को भी हर माह छह हजार रुपये देता

पुरुषोत्तम वर्मा
नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 8
आरोपी सेंधमार इरफान उर्फ उजाला उर्फ आर्यन ने पूछताछ में कई ऐसे खुलासे किए हैं जो कुछ नेताओं को मुसीबत में डाल सकते हैं।
विज्ञापन

हाथ में गर्लफ्रेंड की फोटो

2 of 8
​दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने बिहार के जिस हाई प्रोफाइल रॉबिनहुड सेंधमार को गिरफ्तार किया है, वह विधायक बनना चाहता था। विधायक बनकर विधानसभा में पहुंचना चाहता था, ताकि एशोआराम की जिंदगी गुजार सके। इसके लिए वह अपने इलाके में पैठ बना रहा था।
विज्ञापन

चोरी करते हुए बुजुर्ग महिला ने देख लिया

3 of 8
पैठ बनाने के लिए वह गरीब लोगों की लड़कियों की शादी करवाता और हेल्थ कैंप लगवाता। उसने नेताओं के साथ उठना-बैठना शुरू कर दिया था। आरोपी सेंधमार इरफान उर्फ उजाला उर्फ आर्यन (27) ने पूछताछ में ये खुलासा किया है।

4 of 8
robinhood - फोटो : गेटी इमेज
पुलिस अधिकारियों ने इस बात का खुलासा करने से इनकार कर दिया कि वह किन नेताओं से मिलता-जुलता था। दक्षिण-पूर्व जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी इरफान अपनी मां को हर महीने तीन हजार रुपये खर्च के लिए देता था, जबकि भोजपुरी फिल्मों की हेरोइन व गर्लफ्रेंड के ऊपर खूब पैसे लुटाता था। गर्लफ्रेंड की मां को भी हर महीने छह हजार रुपये खर्च देता था। उसने हाथ में गर्लफ्रेंड की फोटो बनवा रखी थी। हालांकि गर्लफ्रेंड को नहीं पता था कि वह आपराधिक वारदात कर पैसे कमाता है।
विज्ञापन

5 of 8
robinhood - फोटो : ANI
गर्लफ्रेंड को बताता था कि वह प्राइवेट कंपनी में बड़े पद पर नौकरी करता है। इरफान ने फेसबुक पर आर्यन खन्ना नाम से फर्जी आईडी बना रखी थी। इसमें वह खुद को खन्ना इंड्रस्टीज का मैनेजिंग डायरेक्टर बताता था।
विज्ञापन

6 of 8
robinhood - फोटो : ANI
आरोपी ने सबसे ज्यादा वारदात दिल्ली के पॉश इलाके न्यू फेंड्स कॉलोनी (एनएफसी) में की है। जब वह वारदात करने जाता था, तो उसका एक साथी मोटरसाइकिल से उसे टारगेट वाले स्थान पर छोड़कर जाता था।
विज्ञापन

7 of 8
robinhood
उसने अप्रैल में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाले राजीव खन्ना के घर में सेंधमारी की थी। यहां इसे चोरी करते हुए बुजुर्ग महिला ने देख लिया था। इस कारण ये अपना मोबाइल छोड़कर भाग गया था। इस मोबाइल के चलते ही ये पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस ने जब इरफान को फोन कर बताया कि उसका फोन फला घर में रह गया है, तो वह जामिया नगर से फरार हो गया। यहां से वह पहाड़गंज आ गया। पहाड़गंज में इसे हर पब व रेस्तरां वाला जानता है।
विज्ञापन

8 of 8
robinhood - फोटो : ANI
आरोपी इतना शातिर था कि जल्दी-जल्दी अपना मोबाइल नंबर व सेट बदल लेता। साथ में ये जिन लोगों से बात करता, उसके भी मोबाइल नंबर व सेट बदलवा देता। वह चोरी के सामान को दिल्ली के चांदनी चौक, नेपाल बॉर्डर व बिहार में बेचता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें