फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: स्वास्थ्य कर्मियों को प्राथमिकता पर मिले इलाज, आरएमएल और सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया आदेश

Wed, 28 Apr 2021 01:04 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के आरएमएल और सफदरजंग अस्पताल ने सभी विभागों को आदेश जारी कर स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्राथमिकता पर इलाज देने को कहा है।
विज्ञापन
safdarjung
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के आरएमएल और सफदरजंग अस्पताल ने सभी विभागों को आदेश जारी कर स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्राथमिकता पर इलाज देने को कहा है। अस्पतालों के चिकित्सा निदेशकों ने कहा है कि अगर कोई भी डॉक्टर या स्वास्थ्य कर्मी कोरोना से संक्रमित होता है, तो उसे तुरंत बेड मिलना चाहिए।

विज्ञापन

आरएमएल अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. राणा ए.के सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि उन्हें शिकायत मिल रही है कि पिछले कुछ समय से अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मचारियों को अस्पताल में बेड नहीं मिल रहा है। ऐसा नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी पहली पंक्ति में खड़े होकर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। ऐसे में वह संक्रमित भी हो रहे हैं। इस स्थिति भी जरूरत पड़ने पर उन्हें सबसे पहले इलाज मिलना चाहिए। डॉक्टरों की जान बचाना अस्पताल की पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑक्सीजन पहुंची
इस बीच ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहे आरएमएल अस्पताल में एक टैंकर पहुंच गया है। ऑक्सीजन का एक टैंकर गंगाराम अस्पताल भी पहुंच गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें