फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा: ताहिर हुसैन की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, अंकित शर्मा हत्याकांड से जुड़ा है मामला

Tue, 24 Dec 2024 03:14 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, दिल्ली

सार

दिल्ली हाईकोर्ट ने दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा हत्याकांड से जुड़ी ताहिर हुसैन की याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने पुलिस से जवाब मांगा है।दिल्ली हाईकोर्ट ने दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा हत्याकांड से जुड़ी ताहिर हुसैन की याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने पुलिस से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट, Delhi High Court - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व आप पार्षद ताहिर हुसैन की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई की। कोर्ट ने पुलिस से जवाब मांगा है। फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या हो गई थी। इसी मामले में ताहिर हुसैन ने जमानत मांगी है।

विज्ञापन


हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति अनूप कुमार मेंदीरत्ता ने हुसैन की याचिका पर पुलिस को नोटिस जारी किया। जिसमें परिस्थितियों में भौतिक परिवर्तन के अभाव में उनकी जमानत याचिका खारिज करने के ट्रायल कोर्ट के तीन दिसंबर के आदेश को चुनौती दी गई है।

हुसैन ने अपनी याचिका में कहा कि मामले में मुकदमा शुरू हो चुका है और 114 में से 20 अभियोजन पक्ष के गवाहों की अब तक जांच हो चुकी है और वह पिछले चार साल और नौ महीने से जेल में हैं। वकील तारा नरूला के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया है कि आवेदक ने लंबे समय तक कारावास का सामना किया है। चूंकि बड़ी संख्या में गवाहों की जांच की जानी है। इसलिए मुकदमा जल्द समाप्त होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन


दिल्ली हाईकोर्ट में दी गई याचिका में कहा गया है कि दंगाई भीड़ में कथित रूप से शामिल और हत्या के अपराध में शामिल सह-आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें