फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली दंगों मामला: ताहिर हुसैन समेत दोषियों को सामाजिक-आर्थिक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सजा पर बहस 27 जुलाई तक स्थगित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने दोषी पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन व अन्य आरोपियों को सामाजिक-आर्थिक स्थिति से संबंधित हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण सिंह ने सजा पर बहस 27 जुलाई तक स्थगित कर दी है।
इससे पहले 13 जुलाई को अदालत ने ताहिर हुसैन को भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं में दोषी ठहराया था। नाजिम, कासिम व अनस को भी हत्या, दंगा, अपहरण व सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने जैसी धाराओं में दोषी करार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम ने 28 फरवरी 2020 को खजूरी खास में ताहिर हुसैन की इमारत से पत्थर, ईंटें, गुलेल, पेट्रोल बम बनाने की बोतलें व अन्य सामग्री बरामद की थी। अदालत ने कहा कि इस भवन का इस्तेमाल दंगाइयों ने पत्थरबाजी व पेट्रोल बम फेंकने के लिए किया गया। कोर्ट ने सभी दोषियों के वकीलों को 27 जुलाई तक हलफनामे दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें