फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Result: चुनाव जीतकर भाजपा ने कायम की मिसाल, लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार मुख्य प्रतिद्वंद्वी को हराया

Tue, 11 Feb 2025 12:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली में चुनाव जीतकर भाजपा ने मिसाल कायम की है। लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार भाजपा ने मुख्य प्रतिद्वंद्वी को हराया है। भाजपा 26 साल बाद दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुई है।
विज्ञापन
Delhi Result - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतकर भाजपा ने मिसाल कायम किया है। लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार भाजपा अपने मुख्य प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी को हरा कर सत्ता में पूर्ण बहुमत से आई है। भाजपा इसे बड़ी जीत बता रही है। 
विज्ञापन


अन्य प्रदेशों में पार्टी जीतकर तो आई लेकिन वहां उनकी सरकार थी। लिहाजा भाजपा इस जीत को जश्न के रूप में मना रही है। पार्टी शपथ ग्रहण वाले दिन जश्न तो मनाएगी ही साथ ही सरकार के 100 दिन पूरे होने पर भी मोदी की गारंटी, मतलब गारंटी की गारंटी का जश्न मनाएगी, जिससे मिनी भारत से पूरे देश में एक बड़ा संदेश दिया जा सके।

भाजपा 26 साल बाद दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुई है। लिहाजा जश्न भी बड़ा होगा। शीर्ष और प्रदेश नेतृत्व सूत्रों की माने तो शपथ ग्रहण वाले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, पीएम के साथ ही भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


उन्हें भी आमंत्रित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। भाजपा की अभी से ही सरकार के 100 दिन पूरा होने पर जश्न की तैयारी है। इस दौरान भाजपा अपने किए गए वादों को बताएगी। जिस तरह से केंद्र की सरकार सत्ता में वापसी करने के साथ ही अपने 100 दिन के एजेंडे तय करती है ठीक वैसे ही दिल्ली सरकार भी एजेंडा तय करेगी। 

साथ ही आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार और दिल्ली के विकास में किस तरह से अवरोध बनी इसका भी पोल खोला जाएगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि जीत के जश्न के साथ ही अब पार्टी संगठन को और मजबूत करने पर ध्यान दे रही है। 

 

झुग्गी क्लस्टरों में किए गए वादों को पूरा किया जाएगा। यहां भाजपा अपने वोट प्रतिशत विकास और मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा कर और अधिक बढ़ाएगी। जल्द ही विधायक दल की बैठक होगी जिसमें सर्व सम्मति से मुख्यमंत्री को चुना जाएगा। भाजपा की यही परिपाटी रही है।

 

पगड़ी पहनाकर कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेगी भाजपा
भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनावी जीत का श्रेय अपने कार्यकर्ताओं को दिया है। जीत के जश्न में भाजपा अपने सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेगी। भाजपा प्रदेश नेतृत्व झुग्गी विस्तारक, बूथ प्रबंधक, मंडल और जिलों के कार्यकर्ताओं को पगड़ी पहनाकर सम्मानित करेगी। 

 

इसके लिए प्रदेश भाजपा कार्यालय में बड़ी संख्या में पगड़ी मंगाई गई हैं। ट्रक से भगवा रंग की पगड़ी की पहली खेप पहुंची है। साथ ही, शपथ ग्रहण वाले दिन भी भाजपा कार्यकर्ता भगवा टोपी पहनकर शामिल होंगे। 

 
विज्ञापन

ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक शिक्षा राय ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। कहा है कि उनके अटूट निष्ठा और समर्थन से जीत हासिल हुई है। यह विजय कार्यकर्ताओं के विश्वास की है। साथ मिलकर ग्रेटर कैलाश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें