फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीवासी एप से जमा करा सकेंगे संपत्तिकर

Fri, 21 May 2021 04:30 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • तीनों निगम के निवासी उठा सकेंगे सुविधा का लाभ
विज्ञापन
प्रापर्टी टैक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी निगम ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के संपत्तिकर दाताओं की सहूलियत के लिए एक मोबाइल एप लांच किया है। यह मोबाइल एप दिल्ली के तीनों नगर निगमों के संपत्तिकर दाताओं के लिए शुरू किया गया है। मोबालइ एप को नोडल एजेंसी बनी दक्षिणी निगम ने नेशनल इनफॉर्मेटिक सेंटर (राष्ट्रीय सूचना केंद्र) की सहायता से तैयार किया है।
विज्ञापन


निगम के मुताबिक, नागरिक मोबाइल एप को निगम की वैबसाइट पर उपलब्ध  लिंक एवं क्यूआर कोड की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं। एप डाउनलोड करने के बाद नागरिक अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं ओटीपी के माध्यम से लॉग इन कर सकते हैं। इसके बाद पंजीकृत संपत्ति विवरण लिंक में संपत्ति को चुनकर वर्ष के हिसाब से ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें