फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर दिल्ली में रहते हैं तो इस कल्याणकारी स्कीम से उठा सकेंगे निशुल्क रेडियोलॉजी टेस्ट कराने का फायदा

Thu, 02 Mar 2017 05:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : file photo
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में रहने वालों के लिए एक कल्याणकारी योजना की शुरुआत की है जिसके तहत लोग अपना रेडियोलॉजी टेस्ट मुफ्त में करा सकते हैं। इसकी घोषणा बृहस्पतिवार को दिल्ली सचिवालय में की गई।
विज्ञापन


राज्य स्वास्‍थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, हम दिल्ली के सभी नागरिकों को सस्ती और गुणवत्तापरक स्वास्‍थ्य सुविधा उपलब्‍ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

इन परीक्षणों में एमआरआई, सीटी, पीईटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड सहित सभी रेडियोलॉजी परीक्षण शामिल हैं।
Trending Videos

demo pic - फोटो : अमर उजाला
यह टेस्ट मरीज किसी भी 30 सरकारी और 23 पॉलीक्लिनिक जो राज्य के स्वास्‍थ्य मंत्रालय से नामित हों, अस्पताल से रेफर कराने पर करा सकते हैं। 

केजरीवाल ने पहले मुफ्त एमआरआई, पीईटी और सीटी स्कैन की घोषणा गरीबों के लिए की थी। लेकिन अब सूची में MRIs, सीटी स्कैन, पीईटी स्कैन, रेडियो-न्यूक्लियोटाइडस्कैन, अल्ट्रासाउंड, कलर डॉपलर, एक्स-रे और एमआरआई मैमोग्राफी मैमोग्राफी, इकोकार्डियोग्राफी, ट्रेडमिल परीक्षण, Electroencephalogram (ईईजी) और Electromyelogram को बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

यह योजना तत्काल प्रभाव से लागू की जाएगी

पीजीआई के डॉक्टर्स ने बनाया अनोखा डिवाइस
स्वास्थ्य मंत्री ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया कि यह योजना तत्काल प्रभाव से लागू की जाएगी। सूचीबद्ध सरकारी अस्पताल जहां से रोगी रेफर कर सकते हैं-अरुणा आसफ अली सरकारी अस्पताल (सिविल लाइन्स), जीबी पंत इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्चख्, पीटी मदन मोहन मालवीय अस्पताल (मालवीय नगर), संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल (मंगोलपुरी) और जनकपुरी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल शामिल हैं। 

इन केंद्रो से फ्री टेस्ट का लाभ उठा सकते हैं- डॉ एसएस डोडा अल्ट्रासाउंड सेंटर (पूसा रोड), डॉ गुलाटी इमेजिंग संस्थान (अरबिंदो मार्ग), एमएल अग्रवाल इमेजिंग सेंटर (सफदरजंग एन्क्लेव), फोकस इमेजिंग एवं अनुसंधान केंद्र (ग्रीन पार्क एक्सटेंशन), राष्ट्रीय एमआरआई, सीटी स्कैन और डायग्नोस्टिक सेंटर (पंजाबी बाग) आदि।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें