फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना: संक्रमितों की संख्या तीन लाख के पार, 24 घंटे में सामने आए 2,726 नए मामले

Thu, 08 Oct 2020 09:25 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस के 2,726 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 37 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या तीन लाख के पार हो गई है। अब दिल्ली में कुल 3,00,833 संक्रमित हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली में गुरुवार को 2,643 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। राजधानी में अब तक कुल 2,72,948 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 5616 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 22,232 सक्रिय मरीज हैं।

दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि गुरुवार को 10125 आरटी-पीसीआर जांच और 43197 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। राजधानी में गुरुवार को कुल 53322 जांच की गई हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 3475795 जांच की गई हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 8.66 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.88 प्रतिशत है। अगर पिछले 10 दिनों की बात करें तो मृत्यु दर 1.37 प्रतिशत है। राजधानी में अभी कुल 12890 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें