फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में सीजन की सबसे ठंडी सुबह: 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान, सामान्य से 1.7 डिग्री कम रहा पारा

Thu, 19 Nov 2026 10:00 PM IST
Akash Dubey पीटीआई, नई दिल्ली

सार

पालम में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बढ़कर 280 हो गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
आईटीओ यमुना पुल से गुजरते वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार को दिल्ली में मौसम की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। सफदरजंग मौसम केंद्र पर न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम था। पालम में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर, शहर की वायु गुणवत्ता भी और खराब हो गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बढ़कर 280 हो गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है।

विज्ञापन


भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के अनुसार, बृहस्पतिवार को औसतन पांच किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलीं। वहीं, शुक्रवार को हवा उत्तर-पूर्व से पांच किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलने का अनुमान है। साथ ही, शनिवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से चल सकती है। इस दौरान हवा की गति 10 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार है। सीपीसबी के अनुसार, हवा में मौजूद हानिकारक पीएम 2.5 कणों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे पीएम2.5 110.1 और पीएम10 200.8 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया, जो मानकों से कई गुना ज्यादा है। सीपीसीबी के अनुसार, बृहस्पतिवार को 1490 आग लगने की घटनाएं दर्ज की गई।

15 इलाकों में प्रदूषण 300 के पार
दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा है। शहर के कई इलाकों में हवा बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई है। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के 15 इलाकों में पीएम2.5 का स्तर 300 या उससे अधिक दर्ज किया गया। इससे साफ है कि राजधानी की हवा लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें