सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई जांच को लेकर राजपूत करणी सेना का प्रदर्शन
- फोटो : ANI
राजपूत करणी सेना ने रविवार को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर इंडिया गेट के पास विरोध प्रदर्शन किया।
मनोज तिवारी ने उद्धव ठाकरे से की जांच में सहयोग करने की अपील
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को दो महीने से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन अभी तक उनके परिवार को इंसाफ की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। वहीं दिवंगत अभिनेता की मौत के मामले में उनके लाखों फैंस और करीबी दोस्त जल्द न्याय की उम्मीद कर रहे हैं। इस बीच दिल्ली भाजपा का पूर्व अध्यक्ष और भोजपुरी सिनेमा के मशहूर कलाकार मनोज तिवारी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से इस मामले में एक निवेदन किया है।
मनोज तिवारी ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के मामले में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से सहयोग करने की अपील की है। मनोज तिवारी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के दफ्तर को टैग करते हुए लिखा, 'निजी जिंदगियों का पोस्टमॉर्टम इसलिए हो रहा है क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या के 62 दिन बाद भी महाराष्ट्र सरकार एफआईआर दर्ज नहीं कर पाई है। यह फिल्म जगत के लिए भी बहुत दुर्भायपूर्ण है। सब से गुजारिश है कि आगे आएं और महाराष्ट्र के सीएम को निवेदन कर जांच में सहयोग करने का अनुरोध करें'।