फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः दिवाली से पहले हाईप्रोफाइल जुए के रैकेट का पर्दाफाश, करोड़ों के टोकन बरामद, 100 गिरफ्तार

Tue, 06 Nov 2018 04:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ani
विज्ञापन
दिल्ली के राजौरी गार्डन में हाईप्रोफाइल जुए के रैकेट का खुलासा हुआ, जिसके तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करोड़ों के टोकन जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजौरी गार्डन के विशाल एंक्लेव स्थित एक घर से जुए का हाईप्रोफाइल रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस को इस बारे में जानकारी मिली तो पुलिस ने जाल बिछाया और छापा मारा। 

छापेमारी में पुलिस ने 100 लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही 22 लाख नकद और 1.87 करोड़ रुपये के टोकन जब्त किए हैं। यही नहीं पुलिस ने दो वॉकी-टॉकी सेट, हुक्के और शराब की 27 बोतलें भी बरामद कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें