दिल्ली में हुई बारिश से लोगों की मिली गर्मी से राहत
- फोटो : amar ujala
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार शाम बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। सुबह से बादल छाए हुए थे लेकिन उमस लगातार बनी हुई थी। बारिश के बाद लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल गई।
दिल्ली-एनसीआर में दिन में उमस रहने के बाद दोपहर बाद मौसम बदलने लगा। अचानक काले बादल छा गए और बारिश होने लगी। इस दौरान बाइक सवार और पैदल राहगीर भीग गए और अपने गंतव्य तक पहुंचने की जल्दी में दिखे।
थोड़ी देर बारिश होने के बाद बंद हो गई लेकिन शाम को एक बार फिर पानी बरसने लगा। इससे लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।