फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Rain: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश; दिन में छाया अंधेरा

Thu, 04 Jun 2026 02:41 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार दोपहर के बाद मौसम अचानक से बदल गया। आसमान में बादल छाने के बाद दिन में ही अंधेरा छा गया। दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद तक झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में मूसलाधार बारिश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में गुरुवार दोपहर के बाद मौसम अचानक से बदल गया। आसमान में बादल छाने के बाद तेज आंधी शुरू हो गई। जिसके बाद कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। एनसीआर के कई इलाकों में मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया था।

विज्ञापन




नोएडा में आंधी-तूफान और तेज बारिश से बदला मौसम
पिछले दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बाद बृहस्पतिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। दोपहर तक जहां तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग बेहाल थे, वहीं शाम होते-होते आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन


दिनभर तेज धूप और उमस के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर निकलने वाले लोग पसीने से तरबतर नजर आए। मौसम विभाग की ओर से पहले ही मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई थी, जो शाम को सही साबित हुई।

दोपहर के समय अचानक तेज हवाएं चलनी शुरू हुईं, जिसके बाद कई इलाकों में धूलभरी आंधी आई। इसके बाद तेज बारिश और बिजली की कड़क के साथ मौसम सुहावना हो गया। बारिश शुरू होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। कई जगह लोग घरों की छतों और बालकनियों से बारिश का आनंद लेते नजर आए।

मौसम विभाग ने की थी भविष्यवाणी
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया था कि  दिल्ली के बुराड़ी, मॉडल टाउन और करावल नगर में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ मध्यम गरज और बिजली कड़ने के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना भी जताई। वहीं 80-100 किमी/घंटा तेज तूफानी हवाओं की चेतावनी दी थी।

विज्ञापन

मौसम विभाग का अलर्ट
बीते बुधवार को मौसम विभाग ने इन दोनों दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी किया। इस दौरान तेज धूलभरी आंधी, हल्की बारिश, गरज-चमक जैसी मौसमी घटनाएं होगी। इससे छह जून तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 4 से 6 जून तक बारिश होने की संभावना जताई थी। 

एक नए पश्चिमी विक्षोभ ने बुधवार को दस्तक दी है। इसका असर बृहस्पतिवार सुबह देखने को मिला है। मौसम विभाग के अनुसार, 7, 8 और 9 जून को मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रहेगा। इस दौरान आसमान साफ रहने का अनुमान है। इससे तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। ऐसे में गर्मी बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें