सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 57 फीसदी रहा। वहीं, बीते 24 घंटे में 12.3 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए भी हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
रिज में सबसे अधिक तापमान रहा
रिज में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोदी रोड में 34.4 और आया नगर में 34 और पालम में 33.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं, लोदी रोड में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्रों के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आया नगर में 23.4, रिज में 24.2 और पालम में 22.9 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में नजफगढ़ में 95.5 बारिश हुई। वहीं, सोमवार शाम 5:30 बजे तक मानक वेधशाला सफदरजंग में 0.5, लोदी रोड में 0.7, रिज में 0.6, आया नगर और पालम में 0.4 बारिश दर्ज की गई।