फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather News: सुबह बादल बरसे, पर येलो अलर्ट में अच्छी बारिश को तरसे दिल्लीवाले, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

Mon, 07 Jul 2025 10:24 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बारिश का येलो अलर्ट - फोटो : अमर उजाला/विवेक निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून की दस्तक को एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन राजधानी अच्छी वर्षा को अभी तक तरस रही है। उमस भरी गर्मी में दिल्ली के लोगों का हाल बेहाल है, तो येलो अलर्ट में भी कहीं-कहीं हल्की वर्षा ही देखने को मिल रही है। हालांकि, सोमवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से फौरी राहत मिली लेकिन दिनभर की उमस ने दिल्लीवालों को परेशान किया।

विज्ञापन
Trending Videos

सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 57 फीसदी रहा। वहीं, बीते 24 घंटे में 12.3 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए भी हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
विज्ञापन

रिज में सबसे अधिक तापमान रहा
रिज में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोदी रोड में 34.4 और आया नगर में 34 और पालम में 33.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं, लोदी रोड में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्रों के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आया नगर में 23.4, रिज में 24.2 और पालम में 22.9 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में नजफगढ़ में 95.5 बारिश हुई। वहीं, सोमवार शाम 5:30 बजे तक मानक वेधशाला सफदरजंग में 0.5, लोदी रोड में 0.7, रिज में 0.6, आया नगर और पालम में 0.4 बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें