फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: 52 सीटों वाले कोच में दी 54 नंबर सीट, सोशल मीडिया पर रेलवे की जमकर किरकिरी; विभाग ने जताया खेद

Thu, 26 Nov 2026 03:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

परेशान यात्री ने पूरे कोच का वीडियो बनाकर और अपने टिकट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। मामले पर रेलवे ने असुविधा के लिए खेद जताया। 
विज्ञापन
demo - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे की सीट अलॉटमेंट प्रणाली की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर रेलवे की जमकर किरकिरी करा दी है। एक यात्री को सेकंड एसी कोच में 54 नंबर की कन्फर्म सीट अलॉट कर दी गई, लेकिन जब यात्री ट्रेन में चढ़ा तो पता चला कि उस पूरे कोच में केवल 52 बर्थ ही मौजूद हैं। 

विज्ञापन


यह वाकया वाराणसी सिटी से नेपालगंज रोड जाने वाली ट्रेन 15132 (बीसीवाई-एनपीआर एक्सप्रेस) में हुआ। ईशान बाजपेयी नाम के यात्री ने 22 नवंबर की रात करीब 10:45 बजे के ओवरनाइट सफर के लिए टिकट बुक कराया था। उनके टिकट पर ए-1 कोच में बर्थ नंबर 54 (साइड अपर) कन्फर्म दर्ज थी। 

लेकिन जब ईशान कोच में पहुंचे, तो देखा कि बर्थ नंबर 52 के बाद कोच खत्म हो गया है और 54 नंबर की कोई सीट है ही नहीं। परेशान यात्री ने पूरे कोच का वीडियो बनाकर और अपने टिकट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। मामले पर रेलवे ने असुविधा के लिए खेद जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें