दिल्ली के अशोक विहार में दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी की अशोक विहार शाखा (महामना मदन मोहन मालवीय भवन) का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन श्री डॉ हर्ष वर्धन (माननीय मंत्री विज्ञानं और प्रोद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञानं मंत्रालय, भारत सरकार के कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से किया गया।
डॉ रामशरण गौड़ जी ने अपने स्वागत भाषण में इस पुस्तकालय की विशेषताओं का वर्णन किया। उन्होंने मालवीय जी के ऊपर लिखी एक पुस्तक से एक बात का उल्लेख करते हुए इस लाइब्रेरी को जोड़ा।