पुलिस कर रही कार्रवाई
सीआरपीएफ के महानिदेशक जी.पी. सिंह ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्राधिकार वाली पुलिस द्वारा इस घटना पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
महिला सीआरपीएफ अधिकारी जूडो टीम का हिस्सा
दिल्ली में हाल ही में हुए एक सार्वजनिक व्यवस्था के मोर्चे पर डयूटी के दौरान महिला सीआरपीएफ अधिकारी पर हुए कथित हमले का जिक्र करते हुए डीजी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'फोर्स के नेतृत्व ने सीआरपीएफ कर्मियों की इस बात के लिए सराहना की है कि उन्होंने बेहद संयम, धैर्य और सहनशीलता दिखाई, जबकि वह खुद एक बेहतरीन जूडो का अभ्यास करने वाली और सीआरपीएफ जूडो टीम का हिस्सा हैं।' उन्होंने आगे कहा कि हम देश में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
कब हुआ था ये सब?
बता दें कि दिल्ली में 10 अक्तूबर को कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञान कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कथित चुनावी गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद, इसी संगठन द्वारा 16 अक्तूबर को कनॉट प्लेस पर 'लहरा दो तिरंगा' मार्च निकाला गया था। इन प्रदर्शनों को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) की सैकड़ों कंपनियों को तैनात किया गया था।