फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली प्रदर्शन वीडियो प्राथमिकी: दिल्ली में आंदोलन के नाम पर उपद्रव, भीड़ ने आरएएफ जवान को किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिल्ली पुलिस ने अब तक कुल 10 रिपोर्ट दर्ज कीं
विज्ञापन

- दिल्ली के कनॉट प्लेस में आरएएफ जवान पर हुआ था हमला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान एक वीडियो सामने आई है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन के दौरान दिल्ली के कनॉट प्लेस में ड्यूटी पर तैनात रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के एक जवान की लिंचिंग की कोशिश की गई। रात करीब आठ बजे भीड़ ने घेरकर बेरहमी से जवान को निशाना बनाया। उपद्रवियों ने उसे जमीन पर गिराकर लात-घूंसों और डंडों से जमकर मारपीट की और पूरी तरह लहूलुहान कर दिया। प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने आरएएफ के एक जवान का पीछा कर उसके साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज की है। दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 प्राथमिकी दर्ज कीं हैं।
नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि आरएएफ जवान पर हुए हमले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई और मामले की जांच की जा रही है। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने कुछ मीडियाकर्मियों पर ही हमला किया है। पुलिस ने उनसे शिकायत मांगी है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 एफआईआर दर्ज की गई हैं। संसद मार्ग थाने में चार, कनॉट प्लेस थाने में तीन बाकी तीन थानों मंदिर मार्ग, कर्तव्य पथ व बाराखंभा रोड थाने में एक-एक मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया मंचों पर व्यापक रूप से साझा की जा रही इस वीडियो में सोमवार को सीजेपी के संसद मार्च के दौरान कई प्रदर्शनकारी आरएएफ के एक जवान को घेरते, उसका पीछा करते और उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

-
किन-किन मामलों में प्राथमिकी-
प्रदर्शन के दौरान नई दिल्ली इलाके में बिना अनुमति के उड़ाए गए ड्रोन को लेकर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। सरकारी आदेश की अवहेलना करने के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। ये एफआईआर दिल्ली के संसद मार्ग थाने में दर्ज की गई है। बीएनएस की धारा 223 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जब मार्च हो रहा था उस दौरान ड्रोन उड़ाया गया था। सुरक्षा के लिहाज से हाई सिक्योरिटी इलाके में ड्रोन उड़ाने पर रोक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें