फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद रेप-हत्या मामले के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, 'दोषियों को सूली पर चढ़ाओ' के लगे नारे

Mon, 02 Dec 2019 01:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हैदराबाद मामले के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

हैदराबाद के पास एक महिला पशु चिकित्सक से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के खिलाफ अपना विरोध दर्शाने और न्याय की मांग के लिए समाज के विभिन्न वर्गों के लोग देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर इकट्ठा हुए हैं।

विज्ञापन


प्रदर्शन करने उतरे लोगों ने काला बैंड बांध रखा है। कई लोगों ने अलग-अलग नारे लिखी हुई तख्तियां ले रखी हैं। किसी तख्ती पर लिखा है, 'हमें न्याय चाहिए' तो किसी पर 'बलात्कारियों को सूली पर चढ़ाओ' लिखा है।

गौरतलब है कि सरकारी अस्पताल में काम करने वाली पशु चिकित्सक का गुरुवार रात हैदराबाद के बाहरी इलाके में चार लोगों ने दुष्कर्म किया और उसके बाद भी उनका मन नहीं भरा तो दरिंदों ने उन्हें जिंदा जला दिया जिससे उनकी मौत हो गई। बाद में 27 साल की इस महिला का झुलसा हुआ शव बरामद हुआ था। इस मामले के चार आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन



 

विज्ञापन

इस प्रदर्शन का आयोजन अमृता धवन ने किया है। इसके बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि, 'मैं एक राजनेता के तौर पर नहीं बल्कि समाज के एक ऐसे सदस्य के तौर पर इस प्रदर्शन का आह्वान कर रहीं हूं, जो समाज में हो रही घटनाओं को लेकर चिंतित है। महिलाएं कितनी असुरक्षित हैं इस पर चर्चा करने के लिए हमें दूसरी निर्भया क्यों चाहिए?'

उन्होंने ये भी कहा कि न्यायिक प्रणाली को जल्द से जल्द न्याय सुनिश्चित करना होगा ताकि पीड़ितों के परिवारों को कुछ राहत मिले। वो ये भी बोलीं कि, 'निर्भया के दुष्कर्मी अब भी जेल में है और उन्हें अब तक फांसी नहीं हुई है। वे जेल में अपनी जिंदगी जी रहे हैं, उन्हें खाना मिल रहा है और आराम से सो रहे हैं लेकिन पीड़ितों के परिवारों का क्या, जिनकी जिंदगी हमेशा के लिए तबाह हो गई है।'

जानकारी के अनुसार कई छात्र नारे लगाते वक्त रो भी पड़े। इनमें से एक हैं डीयू के हंसराज कॉलेज की छात्रा अदिति पुरोहित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें