फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः बेल बजाकर बाहर बुलाया, 10 मिनट बात की, फिर गोलियां मार उतारा मौत के घाट

Fri, 14 Jun 2019 03:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमित कोचर की हत्या(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के विकासपुरी इलाके में बीती रात बदमाशों ने सरेआम एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान अमित कोचर (35) के रूप में हुई है। डीसीपी वेस्ट मोनिका भारद्वाज ने मामले की पुष्टि कर बताया कि अब तक की छानबीन और पूछताछ में पता चला है कि एक सफेद कार से कुछ लोग अमित के घर पहुंचे।

रात करीब 10.50 पर किसी ने अमित के कमरे की बेल बजाई, अमित घर से बाहर निकला और सफेद कार में जाकर उसमें सवार लोगों से बात करने लगा। अमित के साथ उसके दो दोस्त उस वक्त घर पर थे। करीब 10 मिनट बाद घर में मौजूद अमित के दोस्तों ने गोलियों की आवाज सुनी।
विज्ञापन


वे दौड़कर बाहर आए तो देखा कि अमित को गोली मारकर सफेद कार में सवार लोग फरार हो गए। इस दौरान तीन गोलियां चलीं। अमित के दोस्तों ने पुलिस को फोन किया तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस को छानबीन में दो खोखे मिले हैं। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन ऐसी आशंका जताई जा रही है कि प्रॉपर्टी या फिर पैसे के लेनदेन को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। डेड बॉडी को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भेज दिया गया था, आज वहां पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें