फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : आज दोपहर होगा प्रो. मल्होत्रा का अंतिम संस्कार, प्रदेश भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पण

Wed, 01 Oct 2025 06:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

प्रदेश भाजपा कार्यालय में उनके पार्थिव शरीर को सुबह 12 बजे से दोपहर दो बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और आम नागरिक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। अंतिम संस्कार दोपहर तीन बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर होगा। 
 
विज्ञापन
वीके मल्होत्रा - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्य कार्यकारी पार्षद प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। प्रदेश भाजपा कार्यालय में उनके पार्थिव शरीर को सुबह 12 बजे से दोपहर दो बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और आम नागरिक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। अंतिम संस्कार दोपहर तीन बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर होगा। 

विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने जताया शोक, एक दिन का राजकीय शोक
दिल्ली सरकार ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा के निधन पर एक दिन (बुधवार) को राजकीय शोक की घोषणा की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रो. मल्होत्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका निधन अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने अपने सभी सरकारी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ओर उनका अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने उनके निवास पर जाकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के सांसद व विधायक भी रहे मल्होत्रा भारतीय जनसंघ और भाजपा की प्रथम पंक्ति के योद्धा थे। 

कल हुआ था निधन
भाजपा के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व मुख्य कार्यकारी पार्षद प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का 93 वर्ष की आयु में मंगलवार की सुबह छह बजे एम्स में निधन हो गया था। प्रो. मल्होेत्रा के निधन के बारे में जानकारी मिलते ही उनके निवास पर श्रद्धाजंलि देने के लिए भाजपा नेताओं का तांता लग गया। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उनके निवास पर पहुंचे और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। सभी ने मृतक के जीवन में योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा, महामंत्री विनोद तावड़े एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी परिजनों से मिले और श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा व प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने प्रो. मल्होत्रा के निवास पर जाकर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, शाहनवाज हुसैन, दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर सहित अन्य पदाधिकारी भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं मंत्री श्री प्रवेश साहिब सिंह, श्री आशीष सूद ने भी प्रो. मल्होत्रा के निधन पर भारी मन से श्रद्धासुमन अर्पित किया। पूर्व प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन, विजय गोयल, सतीश उपाध्याय, मनोज तिवारी भी पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें