फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : मंडोली जेल में बंद कैदी की कोरोना से मौत, दूसरे कैदियों को किया गया क्वारंटीन

Sun, 21 Jun 2020 07:07 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली के मंडोली जेल में  62 साल के कैदी कंवर सिंह की कोरोना वायरस से मौत हो गई। कंवर सिंह को हत्या के एक मामले में अमन विहार थाने से जेल भेजा गया था।  दिल्ली की जेल में कोरोना से किसी कैदी की मौत का ये पहला मामला है। कैदी की मौत 15 जून को संदिग्ध हालत में हो गई थी, जिसकी जांच रिपोर्ट एक हफ्ते बाद सामने आई है। 

विज्ञापन


मंडोली जेल में 15 जून को हत्या के आरोप में बंद कंवर सिंह की तबीयत खराब हो गई थी। उसकी तबियत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद शव की कोविड 19 जांच करवाया गया। रिपोर्ट में कैदी की मौत की वजह कोरोना आने के बाद उसके बैरक में बंद दूसरे कैदियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं मंडोली जेल में पहले भी कई जेल कर्मचारी और कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें