फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Pre Board Exam Date: 10वीं-12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, जानें पूरा शेड्यूल

Wed, 08 Nov 2023 10:20 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi Pre Board Exam Date: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 10वीं-12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की प्री बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी है। शिक्षा निदेशालय की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
10वीं-12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi Pre Board Exam Date: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 10वीं-12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की प्री बोर्ड परीक्षाएं दिसंबर से शुरू होंगी। प्री बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षा निदेशालय ने परिपत्र जारी किया है। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय के अनुसार प्री-बोर्ड परीक्षाएं 29 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। 

विज्ञापन

इस तारीख से शुरू होंगी प्री बोर्ड परीक्षाएं
12वीं की परीक्षाएं 13 दिसंबर और 10वीं की परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होंगी। इस संबंध में स्कूल निदेशालय ने स्कूल प्रमुख, परीक्षा संचालक समेत जिला उप शिक्षा अधिकारियों को सूचित किया गया है। परीक्षा दो पालियों में होगी।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय ने जारी किए दिशा-निर्देश
शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार किसी भी छात्र को परीक्षा समाप्त होने से पहले उत्तरपुस्तिका जमा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। डीओई ने स्कूलों में प्री बोर्ड के दौरान प्रत्येक कक्षा में एक निरीक्षक को सुनिश्चित करने को कहा है। 

निदेशालय ने कहा है कि स्कूलों को जोनल वितरण केंद्रों से प्रश्नपत्र लेने होंगे। जिला उप शिक्षा अधिकारियों को सीलबंद प्रश्नपत्र लेने देरी से पहुंचने या पेपर जल्दी खोलने की मांग करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निदेशालय द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देश के अनुसार प्री बोर्ड परीक्षा के समाप्त होने के बाद छात्रों के अभ्यास के लिए अप्रयुक्त प्रश्नपत्र स्कूलों में वितरित किए जाएंगे।

डेट शीट

दिनांक ----------------दिन---------- 10वीं-------------12वीं

13/12/2023------------बुधवार---------(--)-----------कंप्यूटर साइंस

14/12/2023------------बृहस्पतिवार------(--)-----------होम साइंस

15/12/2023----------- शुक्रवार---------अंग्रेजी-----------अर्थशास्त्र

16/12/2023------------शनिवार----------(---)-----------अंग्रेजी (कोर)

18/12/2023-----------सोमवार----------गणित-----------गणित

19/12/2023---------- मंगलवार---------(---)-----------हिंदी

20/12/2023-----------बुधवार--------सामाजिक विज्ञान-----संस्कृत/बायोलॉजी

21/12/2023----------बृहस्पतिवार--------(----)-------------अकाउंटनेसी/केमिस्ट्री

22/12/2023----------शुक्रवार------------हिंदी ए-------------सोशियोलॉजी/ इंग्लिश ग्राफिक्स

23/12/2023------ -------शनिवार------------(--)-----------फिजिक्स/पॉलिटिकल साइंस

26/12/2023--------------मंगलवार----------नेचुरल साइंस---------------भूगोल

27/12/2023---------------बुधवार ----------(---)-----------------फिजिकल एजुकेशन

28/12/2023--------------बृहस्पतिवार- -----संस्कृत/पंजाबी/ उर्दू-ए/बी--------------बिजनेस स्टडी

29/12/2023-------------- शुक्रवार-----------(--)------------------ इतिहास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें