फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा, मॉडल टाउन में युवती ने किया सुसाइड

Sat, 17 Oct 2020 07:05 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में 4 अक्तूबर को एक युवती की मौत संदिग्ध हालात में हुई थी। युवती इलाके के एक घर में घरेलू सहायिका का काम करती थी। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी कि युवती कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की बात सामने आई है। जिसमें युवती की मौत लटकने की वजह से हुई है, जांच अब तक कोई और वजह सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को मॉडल टाउन पुलिस थाने के बाहर अनुचित दबाव बनाने के लिए लोगों ने धरना किया। तथ्यों की व्याख्या करने के बावजूद कुछ लोग अड़े रहे। उन्होंने जानबूझकर कोविड दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया। उल्लंघन करने के लिए प्रर्दशनकारियों को हिरासत में लिया गया था। 
 
पत्रकार का दावा मॉडल टाउन के एसीपी से हिरासत में लेकर उसके साथ की मारपीट, फोटो और वीडियो डिलीट करवाये 

मॉडल टाउन इलाके में शुक्रवार को एक घरेलू सहायिका की मौत को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान एक पत्रकार को हिरासत में लेकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। पत्रकार ने मॉडल टाउन के एसीपी पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि थाना परिसर में पांच लोगों की पिटाई की गई जिसमें वह भी शामिल था।
विज्ञापन


उसके नाक, कंधे, पीठ और कोहिनी में चोट है। हालांकि पुलिस ने सफाई दी है कि कोरोना की वजह से किसी को भी प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं है। बावजूद वहां प्रदर्शन कर रहे लोगों को हल्का बलप्रयोग कर हटा दिया गया।

प्रदर्शनकारियों के साथ शामिल पत्रकार को हिरासत में लिया गया था, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। पिटाई का आरोप लगाने के बाद पुलिस ने पत्रकार को नोटिस भेजकर अपना बयान दर्ज करवाने और मामले की तफ्तीश में शामिल होने के लिए कहा है। पीड़ित पत्रकार की पहचान अहान पेनकर के रूप में हुई है। 
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस का पक्ष

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 4 अक्तूबर को मॉडल टाउन के एक कोठी में काम करने वाली लड़की के कमरे में बंद होने की जानकारी मिली थी। जानकारी मिलने पर वहां पुलिस व फायर बिग्रेड कर्मी पहुंचे थे।

फायरकर्मियों ने दरवाजा तोड़ा था। लड़की फंदे पर लटकी मिली थी। उसके बाद लड़की के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि फंदे पर लटकने की वजह से उसकी मौत हुई है। परिवार वालों ने लड़की के साथ दुष्कम

पत्रकार का दावा 
16 अक्तूबर को इस मामले में दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी मॉडल टाउन थाने पर पहुंचे और धरना पर बैठ गए। घटना की कवरेज के लिए पत्रकार अहान पेनकर भी पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेड़ दिया लेकिन कुछ लोग वहां अड़े रहे। जिन्हें महामारी अधिनियम के तहत हिरासत में ले लिया गया और बाद में छोड़ दिया गया।

लेकिन पत्रकार अहान पेनकर का दावा है किया कि प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया। इस के दौरान एसीपी ने उन्हें किक और थप्पड़ मारे। पेनकर ने अपना पहचान पत्र दिखाया और पत्रकार होने की बात कही। बावजूद पुलिस ने पत्रकार का फोन छीनकर सारे फोटो व वीडियो डिलीट कर दिये। उसे चार घंटे तक हिरासत में रखा गया। प्रदर्शनकारियों में छात्र व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें