फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : इंस्टाग्राम पर पिस्टल के साथ डाली पोस्ट... पहुंचा जेल, अब पुलिस को हथियार सप्लायर की तलाश

Fri, 17 Jan 2025 01:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

इस पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पिस्टल के साथ स्टोरी बनाकर पोस्ट कर दी। इस पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान रंजीत कुमार के रूप में हुई है। आरोपी अपने दोस्त के साथ यूपी में किसी से तमंचा खरीदकर लाया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हथियार मुहैया कराने वाले तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। रंजीत के दोस्त की भी पुलिस को तलाश है। 

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि जिले की टीम लगातार सोशल मीडिया पर भी नजर रखती है। इसी कड़ी में टीम ने इंस्टाग्राम पर एक युवक की स्टोरी देखी। उसमें युवक तमंचा लहराता हुआ दिखा।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी की जानकारी जुटाना शुरू किया। इस बीच आरोपी की लोकेशन पंचशील विहार की आई। एक टीम को पंचशील उसकी तलाश के लिए भेजा गया। छानबीन के बाद आरोपी को दबोच लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें