एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक में चिंताजनक वृद्धि
सोमवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 304 दर्ज किया गया, जो 'बेहद खराब' श्रेणी को दर्शाता है। यह रविवार की तुलना में 25 सूचकांक की वृद्धि है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में, गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित पाई गई, जहाँ एक्यूआई 322 दर्ज किया गया। इसके अलावा, नोएडा में 321, ग्रेटर नोएडा में 296 और गुरुग्राम में 275 एक्यूआई रहा। हालांकि, फरीदाबाद की हवा अपेक्षाकृत बेहतर रही, जहां एक्यूआई 221 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।
वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए निर्णय सहायता प्रणाली के अनुसार, सोमवार को वाहन प्रदूषण का योगदान 19.88 फीसदी रहा। कूड़ा जलाने से 1.8 फीसदी, निर्माण गतिविधियों से 2.81 फीसदी और पेरिफेरल उद्योगों से 7.8 फीसदी प्रदूषण का योगदान रहा।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सोमवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 1050 मीटर और वेंटिलेशन इंडेक्स 4500 मीटर प्रति वर्ग सेकंड दर्ज किया गया। दोपहर तीन बजे, हवा में पीएम10 की मात्रा 260.4 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और पीएम2.5 की मात्रा 141.6 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें: CSE रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा: सात साल से जहरीली है दिल्ली-एनसीआर की सर्द हवा, पीएम 2.5 खतरनाक स्तर पर