फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातभर हुई बारिश ने साफ की दिल्ली की हवा, 49 ट्रेनें अब भी लेट और 14 रीशेड्यूल

Sat, 18 Nov 2017 11:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बार‌िश के बाद साफ हुई द‌िल्ली की हवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिछले एक महीने में शनिवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर की सबसे साफ सुबह रही। इसकी वजह थी बीती पूरी रात हुई हल्की बारिश जिसने दिल्ली-एनसीआर के मौसम को खुशनुमा बनाने के साथ ही हवा को साफ कर दिया।
विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के की मोबाइल एप्लीकेशन समीर के अनुसार आज सुबह दिल्ली की एयर क्वालिटी 298 पर रही जो 'बुरे' की श्रेणी में आता है लेकिन पिछले दिनों के मुकाबले ये बहुत अच्छा है। क्योंकि इससे पहले हवा की गुणवत्ता 'वेरी पुअर' यानी बहुत बुरे श्रेणी में थी। 16 अक्टूबर को एयर क्वालिटी इंडेक्स पर हवा की क्वालिटी 301-400 मापी गई थी। 16 से पहले यह अपने खतरनाक स्तर पर थी।

शनिवार की सुबह नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद की हवा की क्वालिटी क्रमशः 274, 299 और 298 मापी गई। गाजियाबाद में आज भी हवा सबसे गंदी रही यह एयर क्वालिटी इंडेक्स पर 358 रही।
विज्ञापन


एक ओर जहां दिल्ली-एनसीआर की हवा साफ हुई वहीं कुछ ट्रेनें आज भी लेट हुईं। जानकारी के अनुसार धुंध के चलते आज दिल्ली आने वाली 49 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। 14 ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है जबकि एक ट्रेन कैंसिल कर दी गई। 49 trains delayed, 14 rescheduled and one cancelled: Visuals from New #Delhi Railway Station #Pollution pic.twitter.com/1cq0W4oOnS — ANI (@ANI) November 18, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें