फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़ने लगे हालात: दिल्ली की हवा देश में दूसरी सर्वाधिक प्रदूषित, सुबह और शाम के समय बाहर जाने से बचने की सलाह

Wed, 23 Oct 2024 04:10 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के प्रोफेसर डॉ. पुलिन गुप्ता ने कहा कि  प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब है। अस्थमा, दिल के रोगी, एचआईवी, मधुमेह, कैंसर सहित दूसरे रोगियों को घर से निकलने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
Delhi Pollution - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार बिगड़ती मौसमी स्थितियों के कारण मंगलवार को दिल्ली की हवा देश में दूसरी सबसे प्रदूषित रही आैर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 327 दर्ज किया गया। वहीं, हरियाणा के सोनीपत का एक्यूआई 331 रहा, जो मंगलवार को देश में सर्वाधिक रहा। डॉक्टरों ने लोगों को सुबह और शाम के समय बाहर जाने से बचने की दी सलाह दी है।   

विज्ञापन


एनसीआर के अन्य शहरों की बात करें तो फरीदाबाद में एक्यूआई 162, गाजियाबाद में 284, ग्रेटर नोएडा में 226, गुरुग्राम में 223 और नोएडा में 261 दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले छह दिनों तक हवाओं की गति कम रहने से प्रदूषण स्तर में सुधार की उम्मीद कम ही है। केंद्रीय प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड के मुताबिक, दिल्ली में शाम सात बजे आनंद विहार में एक्यूआई 414 दर्ज किया गया। वहीं जहांगीरपुरी में एक्यूआई 384, नरेला में 333, मुंडका में 383 दर्ज किया गया। 

अस्थमा और दिल के मरीज रहें सतर्क
डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के प्रोफेसर डॉ. पुलिन गुप्ता ने कहा कि  प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब है। अस्थमा, दिल के रोगी, एचआईवी, मधुमेह, कैंसर सहित दूसरे रोगियों को घर से निकलने से बचना चाहिए। सामान्य लोग भी सुबह-शाम निकलने से बचे। बहुत जरूरी हो तो मास्क का प्रयोग करें। घर वापस आने पर आंख व चेहरा जरूर धोएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें