दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर जारी आरोप-प्रत्यारोपों के बीच आज एनजीटी ने दिल्ली सरकार को बुरी तरह फटकार लगाई है। एनजीटी ने दिल्ली सरकार द्वारा दोपहिया वाहनों और महिला ड्राइवरों के लिए ऑड-ईवन स्कीम के तहत मांगी गई छूट पर सरकार को लताड़ लगाई। इसके बाद सरकार ने अपनी पुनर्विचार याचिका वापस ले ली है।
एनजीटी ने पूछा कि आखिर आप क्यों चाहते हैं कि महिलाओं को ऑड-ईवन स्कीम के तहत छूट दी जाए। आप क्यों नहीं ऑड-ईवन के दौरान उनके लिए महिला बस चलाते हैं।
इसके साथ ही दोपहिया वाहनों पर मांगी गई छूट के लिए एनजीटी ने कहा कि जब रिपोर्ट्स कहती हैं कि दोपहिया वाहन चार पहिया वाहन से ज्यादा प्रदूषण करते हैं तो आपको इनके लिए छूट क्यों चाहिए। क्या ये कोई मजाक है? आखिर लोगों को ऐसे ऑड-ईवन से क्या हासिल होगा?
NGT asks Delhi Govt as to why it can't run ladies only buses to solve the problem of transport during #OddEven scheme
— ANI (@ANI) November 14, 2017
NGT to Delhi government: When reports have stated that two-wheelers are more polluting than four-wheelers, why do you intend to give arbitrary exemptions? Is this a joke? What does one stand to gain from this? #OddEven
— ANI (@ANI) November 14, 2017