फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी ने निभाया फर्ज, प्लाज्मा देकर संक्रमित मरीजों की बचाई जान

Mon, 22 Jun 2020 06:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अभिषेक पाण्डेय, नई दिल्ली

सार

  • अमर कॉलोनी थाने के एसआई समेत चार पुलिसकर्मियों ने किया प्लाज्मा दान
  • स्वस्थ होने के उपरांत अस्पताल से छुट्टी के बाद थाना क्षेत्र में कर रहे ड्यूटी
विज्ञापन
सिपाही ओमप्रकाश... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना से ठीक होकर उठे अमर कॉलोनी थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने प्लाज्मा दान देकर कोरोना संक्रमित मरीजों की की जान बचाई है। कोरोना होने से ठीक होने के बाद एसआई समेत चार पुलिसकर्मी खुद कमजोरी महसूस कर रहे थे। इसके बावजूद  इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए उन्होंने प्लाज्मा दान किया है। 

विज्ञापन


अस्पताल से सभी पुलिसवालों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई थी। छुट्टी मिलने के बाद इन लोगों ने संकल्प किया था कि वह दूसरे कोरोना मरीजों को प्लाज्मा दान कर उनकी जान बचाने का प्रयास करेंगे। पुलिस कर्मियों के इस कार्य को देखकर अस्पताल के डॉक्टर समेत हर कोई उनकी प्रशंसा करता थक नहीं रहा है। बता दें, यह सभी पुलिसकर्मी फील्ड में ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमित हो गए थे। 

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली जिले के अमर कॉलोनी थाने में तैनात एसआई सचिन कुमार, कांस्टेबल ओम प्रकाश, कांस्टेबल प्रवीण कुमार और कांस्टेबल राय सिंह एक महीने पहले कोरोना संक्रमित हो गए थे। इन पुलिस कर्मियों को तत्काल अपोलो अस्पताल में भर्ती करवा इलाज शुरू कर दिया गया था। 
विज्ञापन

कुछ दिन में पुलिसवालों के स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे दी गई। 

अस्पताल से बाहर आने पर एसआई सचिन सहित दूसरे पुलिस कर्मियों ने थाने में दोबारा से ड्यूटी ज्वाइन कर ली थी। इसी बीच सचिन को सूचना मिली कि रोहिणी जिले के अग्रसेन अस्पताल में भर्ती एक कोरोना मरीज को प्लाज्मा की जरूरत है। सूचना के बाद एसआई सचिन ने अस्पताल से 8 जून को संपर्क किया, जिसके बाद उसका मेडिकल जांच हुआ। 

डॉक्टरों की सहमति मिलने पर सचिन ने जिंदगी और मौत से जुझ रहे मरीज को अपना प्लाज्मा दान दिया, जिसकी मदद से उस मरीज की जान बचाई जा सकी। सचिन के प्लाज्मा दान करने के बाद कांस्टेबल ओम प्रकाश, प्रवीण कुमार और राय सिंह ने भी अस्पतालों को प्लाज्मा दान किया, जिसकी मदद से गंभीर रूप से संक्रमण से जुझ रहे मरीजों की जान बचाई जा सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें