फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादी सिल्क की साड़ियों में दिखेंगी अब खाकी पहनने वाली दिल्ली पुलिस की महिला सिपाही

Fri, 11 Dec 2020 03:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
DELHI POLICE - फोटो : self
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की महिला सिपाहियों का पहनावा अब बदलने वाला है। जल्द ही महिला सिपाही अब खादी सिल्क की साड़ियों में नजर आएंगी। दिल्ली पुलिस ने खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) को 836 खादी सिल्क साड़ियों का ऑर्डर दिया है। इस ऑर्डर का मूल्य 25 लाख रुपये है। आयोग इस ऑर्डर को दो से कम माह में पूरा करेगा।

विज्ञापन


केवीआईसी के चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि दिल्ली पुलिस से मिले खरीद ऑर्डर से खादी की बढ़ती लोकप्रियता का पता चलता है। इससे खादी कामगारों को भी मजबूती मिलेगी। सक्सेना ने कहा कि खादी सबसे आरामदायक कपड़ा है। आम लोगों, विशेषकर युवाओं के साथ विभिन्न सरकारी निकायों द्वारा इसे अपनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें