फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद के बेटे की गुंडागर्दी मामला: दिल्ली पुलिस ब्रिटिश युवतियों को जल्द भेजेगी नोटिस

Sat, 20 Oct 2018 08:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ashish pandey - फोटो : ani Video
विज्ञापन

दिल्ली के पांच सितारा होटल हयात रीजेंसी में बसपा के पूर्व सांसद राकेश पांडेय के बेटे आशीष पांडेय द्वारा पिस्टल लहराने के मामले में दिल्ली पुलिस विदेशी युवतियों को नोटिस देने जा रही है। तीनों युवतियां ब्रिटिश की रहने वाली और केस की अहम गवाह हैं। 

विज्ञापन


ऐसे में उनके बयान होना जरूरी है। दूसरी तरफ आशीष पांडेय ने घटना के समय बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी। इस कारण ज्यादा नशे में होने के कारण उसने पिस्टल कार से निकाली थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इतने नशे में किसी को गोली भी मार सकता था। 

दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी देवेन्द्र आर्य ने बताया कि घटना के समय मौजूद तीनों विदेशी युवतियां अहम गवाह हैं। तीनों लड़कियां इंग्लैंड की रहने वाली है। रियल एस्टेट का व्यवसाय करती है। तीनों लड़कियां रियल एस्टेट की डील केसिलसिले में आशीष पांडेय से मिली थीं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

ashish pandey - फोटो : ani Video
दिल्ली पुलिस एफआरआरओ ब्रांच के जरिए तीनों लड़कियों के पासपोर्ट की डिटेल निकाल रही है। इसके बाद विदेश मंत्रालय के जरिए उन्हें नोटिस भेजा जाएगा। उन्हें पूछताछ में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। अगर वह पूछताछ में शामिल होती हैं तो उन्हें गवाह बनाया जाएगा। इनमें से एक लड़की खुद वीडियो बनाने वाली हैं। अगर वह गवाह बनेगी तो दिल्ली पुलिस केकेस को मजबूती मिलेगी।
 
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार दिल्ली पुलिस की एक टीम सोमवार केलखनऊ जाएगी और पिस्टल के लाईसेंस को वेरीफाई करेगी। आशीष पांडेय के पिस्टल केलाईसेंस को लेकर दिल्ली पुलिस केपास अभी लिखित में कुछ नहीं है। 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना होने के बाद आशीष ने विदेशी युवतियों को उनकेहोटल में छोड़ दिया था और खुद जंगपुरा स्थित अपने आवास में चला गया था। वह अगले दिन लखनऊ चला गया था। पिस्टल को वह दिल्ली में ही छोड़ गया था। 

दिल्ली पुलिस ने जंगपुरा स्थित उसके आवास से पिस्टल व छह कारतूस को बरामद कर लिया था। इस मामले में अभी तक पुलिस केपास तीन गवाह हैं। इनमें पीड़ित युवक पूर्व कांग्रेसी विधायक का बेटा गौरव, उसकी डॉक्टर महिला दोस्त और एफआईआर दर्ज कराने वाले हयात होटल केसिक्यूरिटी अफसर सरवन कुमार शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें