फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Vasant Kunj Case: छात्राओं के यौन शोषण के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद की आज कोर्ट में पेशी

Fri, 03 Oct 2025 09:01 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आरोपी का 5 दिन का पुलिस रिमांड आज यानी शुक्रवार को खत्म हो रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसे अन्य मामले में दोबारा पुलिस रिमांड पर लिया जा सकता है।
विज्ञापन
चैतन्यानंद सरस्वती गिरफ्तार - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के वसंत कुंज में 17 छात्रों के यौन शोषण के मामले में दिल्ली पुलिस आरोपी स्वामी चैतन्यानंद को आज कोर्ट में पेश करेगी। आरोपी का 5 दिन का पुलिस रिमांड आज यानी शुक्रवार को खत्म हो रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसे अन्य मामले में दोबारा पुलिस रिमांड पर लिया जा सकता है। आरोपी स्वामी के खिलाफ जालसाजी और फर्जी नंबर प्लेट लगाने के दो अलग-अलग मामले दर्ज हैं। फिलहाल दिल्ली पुलिस आरोपी स्वामी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट-रिसर्च में 17 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के आरोपीस्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी को दिल्ली पुलिस ने 27 सितंबर की रात आगरा से गिरफ्तार किया। आरोपी स्वामी चैतन्यानंद को आगरा, यूपी के होटल फर्स्ट ताजगं से गिरफ्तार किया गया है। चैतन्यानंद पर कई छात्राओं के यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगे हैं।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस चैत्यानंद को मेडिकल जांच के लिए सफदरजंग अस्पताल दिल्ली लेकर आई। इसके बाद पटियाला कोर्ट में पेशी हुई। अदालत ने चैत्यानंद को पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया था। दिल्ली पुलिस ने चैतन्यानंद के पास से दो फर्जी विजिटिंग कार्ड बरामद किए हैं। एक कार्ड में उसे संयुक्त राष्ट्र में स्थायी राजदूत और दूसरे में ब्रिक्स संयुक्त आयोग का सदस्य और भारत का विशेष दूत बताया गया है। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें