फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए दिल्ली के पुलिसकर्मी देंगे तीन मंत्र, बड़े जागरूकता अभियान की तैयारी

Mon, 12 Oct 2020 04:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
एसएन श्रीवास्तव - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के जवान अब आपको कोरोना से बचने के लिए कहें या फिर पुलिस वाहन व थानों में कोरोना से बचने के लिए पोस्टर लगे देखें तो चौकिएगा नहीं। दिल्ली पुलिस का हर जवान अब डॉक्टर की भूमिका निभाते हुए संपर्क में आने वाले को कोरोना से बचने के लिए तीन मंत्र बताएगा। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने आयुक्त एसएन श्रीवास्तव के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए बड़े स्तर पर कोरोना जागरूक अभियान शुरू करने जा रही है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस अभियान शुरू करने जा रही है। 

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में बुलाई गई लॉ एण्ड ऑर्डर की बैठक में दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। बैठक में शामिल हुए दिल्ली पुलिस के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस के संपर्क में सबसे ज्यादा लोग आते हैं। ऐसे में हर पुलिसकर्मी अपने संपर्क में आने वाले लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करेगा। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस का हर अधिकारी व पुलिस जवान कोरोना को लेकर लोगों को तीन मंत्र मास्क, सामाजिक दूरी और हाथ धोने के बारे में बताएगा। थाने में अगर कोई शिकायतकर्ता आता है तो पहले उसे कोरोना के प्रति जागरूक किया जाएगा। बीट अफसर भी अपने बीट में लोगों को जागरूक करेंगे। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जागरूक अभियान के तहत पुलिस स्टेशनों, पुलिस बिल्डिंग व वाहनों पर कोरोना को लेकर जागरूक करने के लिए पोस्टर लगाने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस के हर वाहन पर पोस्टर लगाए जाएंगे। दिल्ली पुलिस आयुक्त के आदेश के आदेश हर जिला डीसीपी ने अपने जिले के एसीपी व थानाध्यक्षों को जागरूक अभियान को जोरशोर से चलाने के आदेश दे दिए हैं। दाक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी देवेन्द्र आर्या ने बताया कि उनके जिले में कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान को जोर-शोर से शुरू कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने भी खुद पुलिसकर्मियों को भी सीधे तौर पर कोरोना के प्रति जागरूक करने व अपराध को काबू करने के लिए आदेश दिए हैं। 

पुलिस आयुक्त ने थानाध्यक्षों से पूछा कैसे क्राइम को कंट्रोल करेंगे
दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने दिल्ली पुलिस के सभी थानाध्यक्षों से एक्शन रिपोर्ट मांगी कि वह कैसे अपराध को काबू करेंगे। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों से क्राइम को काबू करने व बदमाशों के लिए बनाई गई रणनीति की जानकारी मांगी है। बताया जा रहा है कि सभी थानाध्यक्षों ने अपनी-अपनी रिपोर्ट सीनियर पुलिस अधिकारियों को भेज दी है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि उन्होंने थानाध्यक्षों से अपराध को काबू करने के लिए बनाई गई रणनीति के बारे में जानकारी मांगी है। त्यौहारों के मौसम में बढने वाले अपराध को का काबू करने के लिए ये कदम उठाया जा रहा है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें