फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने संभल में पकड़ी अवैध हथियारों की फैक्ट्री, भारी मात्रा में तमंचों के पार्ट्स बरामद

Mon, 21 Oct 2019 06:20 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बरामद हथियार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर और पड़ोसी राज्यों में हथियार सप्लाई करने वाले दो तस्करों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दबोचा है। पुलिस ने बाबराला (संभल) से गन हाउस के केयर टेकर को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव फरीदपुर, बाबराला (संभल) निवासी बीरपाल यादव, अलीगढ़ निवासी मनोज कुमार उर्फ बॉस उर्फ पप्पू और गन हाउस के केयर टेकर बाबराला (संभल) निवासी कुलदीप कुमार उर्फ बॉबी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने इनके पास से 21 तमंचे और 70 कारतूस बरामद किए हैं। बीरपाल की निशानदेही पर पुलिस ने फरीदपुर स्थित उसके खेत में चल रही हथियारों की फैक्ट्री पर भी छापा मारा। वहां से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बनाने वाले औजार बरामद किए हैं। पुलिस रिमांड पर लेकर आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि पिछले कुछ दिन से इंस्पेक्टर अतुल त्यागी और दिलीप कुमार की टीम अवैध हथियारों का धंधा करने वालों पर नजर रखे हुए थी। इसी दौरान 16 अक्तूबर को सूचना मिली कि संभल का हथियार तस्कर बीरपाल यादव हथियार लेकर दिल्ली आने वाला है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने 17 अक्तूबर को गाजीपुर इलाके में एनएच-24 से बीरपाल यादव को दबोच लिया।
विज्ञापन


उसके पास से 20 पिस्टल व 50 कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर पांच दिन की रिमांड पर लिया। बीरपाल की निशानदेही पर 18 अक्तूबर को टीम ने बाबराला (संभल) में छापा मारकर कुलदीप कुमार को दबोचा। बीरपाल ने खुलासा किया था कि वह कारतूस कुलदीप से लेता है। पुलिस ने कुलदीप के पास से 15 कारतूस बरामद किए। 

बीरपाल से पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने फरीदपुर स्थित उसके गांव में खेत में चल रही फैक्ट्री में छापा मारा। वहां से पुलिस ने भारी मात्रा में तमंचों के पार्ट्स, औजार व अन्य सामान बरामद किया। पुलिस ने तस्कर अलीगढ़ निवासी मनोज कुमार उर्फ बॉस उर्फ पप्पू को दबोचा।

बीरपाल ने बताया कि वह अलीगढ़ के रहने वाले मनोज उर्फ बॉस उर्फ पप्पू, प्रेमपाल शर्मा व गुन्नौर निवासी विजयपाल नेताजी के संपर्क में आकर हथियार सप्लाई करने लगा था। करीब दस साल से वह धंधा कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें