फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन में घरों से निकलने वाले 33 लोगों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस सर्विलांस से रख रही थी नजर

Fri, 03 Apr 2020 08:31 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

लॉकडाउन में कोरोना पॉजिटिव होने के शक में क्वारंटीन हुए लोग लगातार नियमों का उल्लंघन कर घरों से बाहर निकल रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने सख्ती करते हुए 33 लोगों के खिलाफ विभिन्न थानों में मुकदमा दर्ज किये हैं।

विज्ञापन


इन लोगों पर पुलिस सर्विलांस की मदद से लगातार नजर रखे हुए थी। इनकी मोबाइल लोकेशन को लगातार ट्रेस किया जा रहा था। इस दौरान सामने आया कि कुछ लोग लगातार अपने घरों से बाहर निकल रहे थे।

पुलिस ने ऐसे 33 लोगों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकदमे दर्ज किये। पुलिस का कहना है कि कई लोगों पर नजर रखी जा रही है। उनसे भी सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन


   इन जिलों में हुई कार्रवाई

  • द्वारका जिला- 21
  • दक्षिण जिला- 08
  • उत्तर जिला-   02
  • उत्तर-पश्चिम जिला-  01
  • मध्य जिला- 01
  • कुल- 33
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें