फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कोई लक्षण नहीं, फिर भी एसआई निकला कोरोना पॉजिटिव, 10 पुलिसकर्मी क्वारंटीन

Mon, 11 May 2020 09:20 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
विज्ञापन

नई दिल्ली के मंदिर मार्ग थाने का एक एसआई भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है। हालांकि, अभी तक एसआई में कोरोना के कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहे थे। इससे पहले मंदिर मार्ग थाने में तैनात एक सिपाही संक्रमित हो चुका है। एसआई के पॉजिटिव पाए जाने के बाद मंदिर मार्ग थाने के दो एसआई समेत 10 पुलिसकर्मियों व एसआई के परिजनों को क्वारंटीन कर दिया गया है।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एसआई थाने की जांच टीम के इंचार्ज हैं और इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे थे। उनकी टीम में तैनात सिपाही पिछले सप्ताह कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। हालांकि, एसआई सिपाही के संपर्क में नहीं आया था और न ही कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहे थे। इसके बावजूद एसआई ने आठ मई को कोरोना टेस्ट कराया।

11 मई को आई रिपोर्ट में एसआई पॉजिटिव पाए गए। एसआई को घर जाने को कहा तो उसने जाने से मना कर दिया। अब एसआई को काली बाड़ी में एक कमरे में अलग रखा गया है। मंदिर मार्ग थाने में सभी जांच अधिकारियों के कमरे को बंद कर दिया गया है। सैनिटाइज करने के बाद ही इन्हें खोला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें