फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः खाना खाकर टहलने के लिए निकला सब-इंस्पेक्टर, बदमाशों ने छोटी सी बात पर ले ली जान

Mon, 20 May 2019 01:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मृतक सब इंस्पेक्टर राजकुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार के कस्तूरबा नगर इलाके में रविवार रात ऐसी घटना हुई जिससे पूरे इलाके में सनसनी मच गई। बीती रात खाना खाकर घर से टहलने निकले एक सब-इंस्पेक्टर की छोटी सी बात पर बदमाशों ने हत्या कर दी।

विज्ञापन


सब-इंस्पेक्टर की पहचान राजकुमार के रूप में हुई है। उनके परिवार का कहना है कि रात में ड्यूटी से घर लौटने के बाद उन्होंने खाना खाया। खाना खाकर रात में वह घर से बाहर टहलने निकले थे कि उनका सामना कुछ बदमाशों से हो गया, जिनसे उनकी झड़प हो गई।

इस झगड़े की वजह थी इलाके में लगा पुलिस का स्थायी पिकेट, जहां शराब तस्कर रहते थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है। पहले आरोप शराब तस्करों से झगड़े का जरूर लग रहा था लेकिन अब पुलिस ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि वह शराब तस्कर नहीं बल्कि स्थानीय युवक ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें