पश्चिमी जिले के साइबर थाने की टीम ने झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में एक साथ कार्रवाई कर इस नेटवर्क को ध्वस्त किया। सात टीमों में शामिल 64 पुलिसकर्मियों ने ऑपरेशन को अंजाम दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दिल्ली पुलिस की पश्चिमी जिला पुलिस ने साइबर ठगी के बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 22 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पश्चिमी जिले के साइबर थाने की टीम ने झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में एक साथ कार्रवाई कर इस नेटवर्क को ध्वस्त किया। सात टीमों में शामिल 64 पुलिसकर्मियों ने ऑपरेशन को अंजाम दिया।
शुरुआती जांच में आरोपियों का संबंध नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर दर्ज 2080 शिकायतों से मिला है। इस पूरे नेटवर्क में 20 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी और 22 हजार से ज्यादा पीड़ितों के फंसने की बात सामने आई है।